मैट्रिक का एग्जाम देने पहुंची छात्रा को सेंटर पर नहीं मिली एंट्री, तो ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. मसौढ़ी में परीक्षा सेंटर पर देरी से पहुंचने की वजह से एक छात्रा को एंट्री नहीं मिली. इसके बाद छात्रा ने खौफनाक कदम उठाते हुए ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी.

Bihar Board Matric Exam: 17 फरवरी से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू हुईं. पहले ही दिन कई जिलों से अलग-अलग तस्वीरें आईं. ऐसे में पटना के मसौढ़ी में एक छात्रा ने परीक्षा छूट जाने पर खौफनाक कदम उठाया. खरजंबा गांव की 22 साल की मैट्रिक की एक परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंची. इसकी वजह से सेंटर के अंदर जाने और परीक्षा देने की अनुमति उसे नहीं दी गई. परीक्षा छूटने से हताश परीक्षार्थी ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी.

रेलवे ट्रैक पर मिली थी डेड बॉडी

परीक्षार्थी की पहचान थाना के खरजंबा ग्रामवासी मंटू यादव की बेटी कोमल कुमारी के रूप में हुई. पुलिस ने पटना-गया रेलखंड स्थित थाना के महाराजचक गांव के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक से अज्ञात युवती का शव बरामद किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया था. युवती के घर में नहीं पाकर और सोशल मीडिया पर ट्रेन से कटे उसके शव को देख परिजनों ने उसकी पहचान की.

परीक्षार्थी की मां ने क्या बताया?

घटना के बारे में थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मृतका की मां संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि कोमल कुमारी इस बार मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी. मंगलवार को वह मैट्रिक की परीक्षा देने धनरूआ के बरनी एग्जाम सेंटर पर गई थी. एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने के कारण उसे सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिली और फिर वह अपने परिजनों के साथ घर लौट आई.

इसके बाद वह अपना कपड़ा चेंज की. लेकिन परीक्षा छूट जाने के कारण वह मेंटली डिस्टर्ब हो गई और घर में किसी को कुछ बताए बिना बाहर निकल गई. इसके बाद हताशा में उसने महाराजचक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. संगीता देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम उसे एक युवती का डेड बॉडी मिलने की खबर मिली.

परीक्षा देने से छूटे स्टूडेंट्स कब दे सकेंगे एग्जाम?

मंगलवार को बिहार के 1699 केंद्रों पर 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. नकल के आरोप में 5 परीक्षार्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जबकि 9 फर्जी छात्रों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली गई है. इसके साथ ही पहले दिन जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा जाम या अन्य कारणों से छूट गई, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि विशेष परीक्षा का परिणाम मई-जून तक घोषित कर दिया जाएगा, ताकि छात्रों का एकेडमिक सेशन प्रभावित न हो.

Also Read: इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना का काम अंतिम फेज में, 7 जिलों को मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >