सोशल मीडिया पर बिहार बोर्ड के 15 लाख से अधिक फॉलोवर्स, कई सरकारी संस्थानों को छोड़ा पीछे

Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सोशल मीडिया पर सूचना देने में काफी आगे है. बोर्ड के पास कुल 15,06,520 फॉलोअर्स विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैं.

Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सोशल मीडिया पर सूचना देने में काफी आगे है. बिहार बोर्ड विभिन्न सोशल साइट पर सूचना राज्य के बच्चों को दे रहा है. साथ ही इससे बाहर के लोग बिहार बोर्ड द्वारा लागू व्यवस्थाओं से भी रू-ब-रू हो रहे हैं. राज्य के किसी भी अन्य सरकारी संस्थानों से बिहार बोर्ड का चैनल काफी रिच हैं. बिहार बोर्ड के पास कुल 15,06,520 फॉलोअर्स विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैं.

बिहार बोर्ड का सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्स पर

बता दें कि बिहार बोर्ड का सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्स पर है. बिहार बोर्ड के एक्स पर 7,27,218 फॉलोअर्स, फेसबुक पर 3,30,000 फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर 2,93,302 व यूट्यूब पर 1,56,000 सब्सक्राइबर हैं. बिहार बोर्ड के एक्स पर बिहार के सरकारी अन्य सभी संस्थानों से ज्यादा फॉलोअर्स हो गये हैं. सभी सूचनाओं को पब्लिक डोमेन में डाला जा रहा है. इसको फॉलो कर स्टूडेंट्स, स्कूल के प्रधान व शिक्षक भी अपडेट हो रहे हैं. समिति ने कहा कि सोशल मीडिया में ऑफिशियल पेज देख कर ही फॉलो करें.

Also Read: बिहार के तीन बच्चों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, फतेह की शूटिंग के दौरान सिकंदर से किया बड़ा वादा

एनआइटी पटना की छात्राएं सिख रहीं मिथिला पेंटिंग

एनआइटी पटना की छात्राएं मिथिला पेंटिंग की बारीकी सीख रही हैं. एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत संस्थान में एक फरवरी से 23 फरवरी तक के लिए वर्कशाप चलेगा. मां प्रेमा फाउंडेशन के साथ मिलकर एसबीआइ के सहयोग से यह वर्कशाप किया जा रहा है. इसमें पद्मश्री से सम्मानित दुलारी देवी छात्राओं का वर्चुअल रूप से मार्गदर्शन कर रही है, जबकि संस्थान में नेशनल एवं राज्यस्तरीय अवार्ड प्राप्त कलाकार उन्हें सीखा रही है. निदेशक प्रो पीके जैन के निर्देशन में 70 छात्राएं इसमें भाग ले रही है. प्रशिक्षण प्रभारी डॉ शैलेश मणि पांडेय ने बताया कि 16 को पद्मश्री दुलारी देवी इसमें शामिल होंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >