'लापता की तलाश! नाम- तेजस्वी यादव, पहचान- 9वीं फेल...', बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

Bihar Politics: बिहार चुनाव के बाद सियासत गरमा गई है. भाजपा बिहार ने तेजस्वी यादव को लेकर सोशल मीडिया पर ‘लापता’ पोस्टर जारी कर करारा तंज कसा है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इसी कड़ी में भाजपा बिहार के सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादित पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में तेजस्वी यादव को ‘लापता’ बताते हुए उन पर तंज कसा गया है.

भाजपा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

भाजपा बिहार की ओर से किए गए पोस्ट में लिखा गया है-

लापता की तलाश!

नाम: तेजस्वी यादव

पहचान: 9वीं फेल

पोस्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि तेजस्वी यादव को आखिरी बार ‘मीडिया से मुंह छिपाकर भागते हुए’ देखा गया था. भाजपा के इस पोस्ट को विपक्ष पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है.

हार के बाद मीडिया के सामने कम नजर आए तेजस्वी

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद से तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने कम नजर आए हैं. इसको लेकर पहले भी विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं. चुनावी हार के बाद राजद के भीतर भी असंतोष की चर्चाएं सामने आई थीं. इसी दौरान तेजस्वी यादव के परिवार में मतभेद की खबरें भी सुर्खियों में रहीं.

चर्चे में आई थीं रोहिणी आचार्य

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर पार्टी के भीतर के कुछ नेताओं पर सवाल उठाए थे. उन्होंने पार्टी और परिवार को छोड़ने की भी बात कही. उन्होंने एक्स पर लिखा कि- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं… और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं. उन्होंने आगे लिखा कि संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था.

बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर भी विचार

चुनावी नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने हार की समीक्षा के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की थी. इस बैठक में कई बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार किया गया था. हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद उनके विदेश यात्रा पर जाने की खबर सामने आई, जिससे भाजपा को हमला बोलने का नया मौका मिल गया. जबकि राजद की ओर से अब तक इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Also Read: Patna News: पटना के गांधी मैदान में अब नहीं दौड़ पाएंगे आप, खेल-कूद पर भी लगा बैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >