Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कर्मचारी सीखेंगे अमीन के कामकाज की बारीकियां, ये होगी जिम्मेदारियां

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा जल्द कर लिया जाए, इसे लेकर सरकार एक्शन मोड में है. इस बीच अब बिहार के सभी 4904 राजस्व कर्मचारियों को खास जिम्मेदारियां दी जायेंगी. राज्य के राजस्व कर्मचारी अब अमीन के कामकाज की बारीकियों को जानेंगे.

Bihar Bhumi: बिहार के सभी 4904 राजस्व कर्मचारियों को अमानत यानी कि अमीन के कामकाज की बारीकियां सीखने होंगे. इस संबंध में 15 दिन के अमानत की ट्रेनिंग सभी राजस्व कर्मचारियों को दी जाएगी. इस दौरान अमीन के कामकाज की हर तकनीकी पहलुओं से राजस्व कर्मचारी रूबरू होंगे. इसके तहत जमीन मापी के पुराने मेथड के साथ ही नए टेक्निकल डिवाइस की जानकारी भी दी जाएगी.

सभी जिलों के कलेक्टर्स को लिखा गया लेटर

जानकारी के मुताबिक, इस नए नियम को लेकर सरकार का मकसद जमीन मापी से जुड़े सभी कामकाज के समाधान में तेजी लाना और जमीन संबंधी समस्याओं का तेजी से निराकरण करना है. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को लेटर लिखकर निर्देश जारी किया है.

यह होगी राजस्व कर्मचारियों की जिम्मेदारी

  • जमीन से संबंधित रिकॉर्ड तैयार करना
  • जमीन की राजस्व वसूली
  • भूमि स्वामित्व और ट्रांसफर यानी दाखिल खारिज और जमाबंदी निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
  • संपत्ति और जमीन विवादों के निपटारे में सहयोग
  • सरकारी जमीन की जानकारी जुटाना

दरभंगा में विजय सिन्हा ने कर्मचारी को दी चेतावनी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा इन दिनों जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कई जिलों में पहुंच रहे हैं. शनिवार को मंत्री विजय सिन्हा दरभंगा पहुंचे थे, जहां उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी. दरअसल, एक महिला रोते हुए अपनी बात रखने पहुंची. उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज के लिए पिछले एक साल से दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं. हर बार खर्चे-पानी की मांग होती है.

दीपा ने बताया कि उनके पिता पैरालाइसिस से पीड़ित हैं. इलाज और काम दोनों बोझ बन गया है. उनकी बात सुनते ही उपमुख्यमंत्री सख्त हो गए. विजय सिन्हा ने अफसरों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मार्च तक अगर कर्मचारी नहीं सुधरे तो नौकरी चली जाएगी. बहुत बेरोजगार खड़े हैं. उन्होंने मंच से साफ कहा कि यह अंतिम चेतावनी है. सुधर जाइए.

Also Read: Bihar News: बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, इस महीने बनकर तैयार होगी यूनिवर्सिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >