Bihar Bhumi: बिहार में 110 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों पर राजस्व विभाग का कड़ा एक्शन, छीन ली गई नौकरी

Bihar Bhumi: बिहार में चल रहे राजस्व महाअभियान के बीच 110 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों पर विभाग ने कड़ा एक्शन लिया. हड़ताल भड़काने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 110 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया.

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार के विशेष सर्वेक्षण कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की. विभाग ने हड़ताल भड़काने और सरकारी काम में डालने के आरोप में 110 विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और विशेष सर्वेक्षण लिपिक की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है. इनमें तथाकथित संघ की अध्यक्ष रौशन आरा और सचिव विभूति कुमार के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं.

हड़ताल पर गए कर्मियों ने काम को किया बाधित

दरअसल, दोनों के खिलाफ उनके जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि बर्खास्त किये गए विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और विशेष सर्वेक्षण लिपिक ने अनुचित मांगों को लेकर हड़ताल की राह अपनाई और विभागीय काम को भी बाधित किया.

सरकार के आदेश की अवहेलना

इनमें से कुछ ने तथाकथित संघों के बैनर तले आंदोलन का आह्वान किया, जबकि कई लोग अचानक काम से गायब हो गए. निदेशक जे प्रियदर्शिनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि संघ की अध्यक्ष रौशन आरा ने 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया. वहीं संघ के सचिव विभूति कुमार उसी दिन से हड़ताल पर चले गए. विभाग ने माना कि इनका आचरण अनुशासनहीनता और सरकारी आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है.

राजस्व महाअभियान का काम प्रभावित

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल से सरकार के राजस्व महाअभियान की गति प्रभावित हुई. इस अभियान के तहत राज्यभर में जमाबंदी में गलतियों में सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करना, बंटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार नामांतरण जैसी सेवाएं आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है. ऐसे में हड़ताल का कदम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला साबित हुआ. इसी आधार पर विभाग ने कठोर कार्रवाई करते हुए 110 संविदा सर्वेक्षण कर्मियों की संविदा सेवा समाप्त कर दी है.

Also Read: Bihar Weather Alert : सावधान! बिहार के 24 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >