Bihar Bhumi: मंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व पदाधिकारियों को दिया टास्क, हफ्ते में दो दिन सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्याएं

Bihar Bhumi: बिहार में लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं अब राजस्व अधिकारी हफ्ते में दो दिन सुनेंगे. 19 जनवरी से राजस्व कार्यालय में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंच सकेंगे. हफ्ते में हर सोमवार और शुक्रवार को समस्याएं सुनी जायेंगी.

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा हो, इसे लेकर मंत्री विजय सिन्हा लगातार एक्शन मोड में हैं. इस बीच उन्होंने राजस्व पदाधिकारियों को टास्क सौंप दिया है. दरअसल, राजस्व पदाधिकारी अब हफ्ते में 2 दिन लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे. राजस्व कार्यालयों में सुनवाई की जाएगी. यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी.

हफ्ते में इन दो दिन सुनी जायेंगी समस्याएं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की तरफ से आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक, हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुनी जायेंगी. साथ ही गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी भी लोगों की समस्याएं दो दिन सुनेंगे. वे अपने कार्यालय में सोमवार को 11 बजे से 1 बजे तक और शुक्रवार को 3 बजे से 5 बजे तक शिकायतें सुनेंगे.

मंत्री विजय सिन्हा ने बताया मकसद

मंत्री विजय सिन्हा की तरफ से बताया गया है कि राजस्व प्रशासन का मकसद सिर्फ नियमों का पालन करवाना नहीं है बल्कि आम लोगों की समस्याओं को पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द समाधान भी सुनिश्चित कराना है. इसके साथ ही सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राजस्व से जुड़ी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराना है. ऐसे में हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को जनसुनवाई अनिवार्य होगी.

जन संवाद कार्यक्रम में खुद विजय सिन्हा हो रहे शामिल

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने यह भी बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त अपने-अपने प्रमंडलों में और कलेक्टर अपने जिले में राजस्व प्रशासन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे. राज्य सरकार के इस पहल से लोगों की समस्याएं कम हो सकेंगी. मालूम हो, जन संवाद कार्यक्रम को लेकर मंत्री विजय सिन्हा खुद कई जिलों में पहुंच रहे हैं. साथ ही लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नया टास्क सौंप दिया है.

Also Read: Virat Ramayan Mandir: विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना आज, कंबोडिया से मंगाए फूल, दो बड़े क्रेन मौजूद, लगे 4 LED स्क्रीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >