Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना पड़ सकता है महंगा, करीब 10 साल बाद बिहार सरकार बड़ी तैयारी में

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री महंगी हो सकती है. लगभग 10 साल के बाद बिहार सरकार बड़ी तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक, सभी जिलों में गठित किये गए जिला मूल्यांकन समितियों को एमवीआर की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है.

Bihar Bhumi: बिहार में लोगों के लिये जमीन की खरीद-बिक्री महंगी पड़ सकती है. बिहार सरकार करीब 10 सालों के बाद बड़ी तैयारी में जुट गई है. दरअसल, जमीन और फ्लैटों की रजिस्ट्री का रेट बढ़ाने को लेकर प्लानिंग की जा रही है. इसे लेकर बड़ा आदेश भी दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, निबंधन विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिलों के डीएम की अध्यक्षता में बनाये गए जिला मूल्यांकन समितियों को आदेश दिया गया है.

जिला मूल्यांकन समिति करेगी समीक्षा

दरअसल, जिला मूल्यांकन समितियों को एमवीआर यानी कि न्यूनतम मूल्य दर की समीक्षा और उसके बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह समिति ग्रामीण और शहरी इलाकों में किये गए क्लासिफिकेशन के बेसिस पर अभी के बाजार रेट का आंकलन करेगी. इसके बाद एमवीआर की नई रेट निर्धारित करने की अनुशंसा की जायेगी. लेकिन, रेट बढ़ाने को लेकर अंतिम निर्णय राज्य सरकार की तरफ से तय किया जायेगा.

सरकार को हो सकता है बड़ा फायदा

एमवीआर में बदलाव को लेकर कहा जा रहा है कि 2013 के बाद ग्रामीण और 2016 के बाद शहरी इलाके के एमवीआर में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इतने सालों में जमीन का रेट कई गुना बढ़ गया है. ऐसे में अब एमवीआर में बदलाव किया जा सकता है. इससे सरकार को निबंधन और स्टाम्प शुल्क से अधिक राजस्व मिलने की संभावना है. ऐसे में नये साल में बड़ा बदलाव देखने के लिये मिल सकता है.

इस तरह से तय किया जा सकता है रेट

जानकारी के मुताबिक, रिव्यू कई मानकों पर किया जायेगा. जैसे कि नया एमवीआर बाजार दर के अनुसार ही तैयार किया जायेगा, जमीन का क्लासिफिकेशन 2017 के मुताबिक किया जा सकता है, इंडस्ट्रियल एरिया की अलग कैटेगरी बनाई जा सकती है. इस तरह से जमीन रजिस्ट्री को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मालूम हो, नई सरकार बनने के बाद तमाम विभागों से जुड़े काम में तेजी ला दी गई है. कई विकास कार्य भी किये जा रहे हैं.

Also Read: Six Lane Ganga Bridge: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये विभाग के सचिव ने क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >