Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड से थर-थर कांपेगा शरीर, इस तारीख से 'कोल्ड वेव' का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताई ये बड़ी वजह

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का पारा और भी गिर सकता है. मौसम विभाग की माने तो, अगले सात दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही 22 दिसंबर के बाद से 'कोल्ड वेव' का अलर्ट भी जारी किया गया है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से राज्य के लोगों के लिये बड़ी चेतावनी जारी की गई है. दरअसल, बिहार में ठंड को लेकर तापमान और भी ज्यादा गिरने वाला है. आज 15 तारीख के बाद से अगले सात दिनों तक सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट जारी रहने को लेकर संभावना जताई गई है.

बिहार में दिखेंगे कोल्ड डे जैसे हालात

मौसम विभाग की माने तो, अगले सात दिनों तक तापमान में गिरावट तो होगी ही लेकिन 22 दिसंबर के बाद ‘कोल्ड वेव’ का अलर्ट जारी किया गया है. 22 दिसंबर के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में कोल्ड डे जैसे गंभीर हालात बन सकते हैं. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. सुबह और शाम के वक्त कोहरा भी छाए रहने की आशंका जताई गई है.

इस वजह से बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव को लेकर विभाग की तरफ से बताया गया कि पश्चिमी हिमालय इलाके में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसी का असर राज्य के जिलों में 17 दिसंबर के बाद दिख सकता है. सारण, भागलपुर, बक्सर, गया, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी के अलावा कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

पटना में कैसा रह रहा मौसम?

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जा रही. ऐसे में लोगों से सतर्क होकर ही गाड़ी चलाने की अपील की जा रही है. पटना में मौसम की बात करें तो, सुबह और शाम के वक्त कनकनी महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर के वक्त अच्छी धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिल जा रही. लेकिन कोहरे की स्थिति भी देखने के लिये मिल रही है. शाम होते-होते ठंड बढ़ने की वजह से रोड पर सन्नाटा पसर रहा.

बिहार में बिगड़ रही हवा

कोहरे के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है. दरअसल, पटना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 151 से 333 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है. कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए यह स्थिति खास तौर पर जोखिम भरी मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना पड़ सकता है महंगा, करीब 10 साल बाद बिहार सरकार बड़ी तैयारी में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >