बिहार में 300 राजस्व अधिकारी काम पर लौटे, 19 मार्च को दी जाएगी ट्रेनिंग

Bihar Bhumi: बिहार में 300 राजस्व अधिकारी काम पर लौट आए हैं. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था, 24 घंटे के अंदर अगर अधिकारी काम पर लौट आते हैं तो उनपर कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Bihar Bhumi: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा का राजस्व सेवा के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है. सोमवार तक करीब 300 अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी काम पर लौट आए. इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी.

साथ ही हड़ताल की दोनों अवधि का समायोजन भी कर दिया जाएगा. यानी इस दौरान की छुट्टियों को अलग तरीके से समायोजित कर लिया जाएगा, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो. हड़ताल से वापस लौटने वाले अधिकारियों को तत्काल योगदान दिलाने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है. इसमें किसी प्रकार की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

19 मार्च को दी जाएगी ट्रेनिंग

राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अंचल अधिकारियों के लिए खास ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी सुधा रानी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 19 मार्च 2026 को पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

यह ट्रेनिंग पटना उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी संख्या 15455/2021 (अवधेश पांडेय बनाम बिहार राज्य एवं अन्य) में पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है. इसमें अंचलाधिकारियों और प्रभारी अंचल अधिकारियों प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी.

31 मार्च तक के लिए तय किया लक्ष्य

विजय सिन्हा ने कहा था, मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस समय कई ऐसे अभियान चल रहे हैं जो सीधे जनता से जुड़े हैं. इनमें मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, राजस्व महाअभियान और ई-मापी अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य है कि सभी आवेदनों का समाधान 31 मार्च तक कर लिया जाए. ऐसे में अगर अधिकारी हड़ताल पर रहते हैं तो इससे आम लोगों के काम प्रभावित हो सकते हैं.

Also Read: बिहार में पुराने LPG कनेक्शन दोबारा नहीं होंगे चालू, नए कनेक्शन पर भी पेट्रोलियम कंपनी का आया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >