कल भाजपा, जदयू, हम, लोजपा आर व रालोमो महिला मोर्चे का बिहार बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दरभंगा में वोटर यात्रा के मंच से अपशब्द कहने के प्रतिकार में एनडीए के घटक दलों के महिला मोर्चे की ओर से चार सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की गयी है

– सुबह सात से 12 बजे तक आवश्यक सेवाओं, रेल को छोड़कर बिहार बंद करायेंगे एनडीए कार्यकर्ता

– प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने के प्रतिकार में महिला मोर्चा के नेतृत्व में बंद की घोषणा

संवाददाता, पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दरभंगा में वोटर यात्रा के मंच से अपशब्द कहने के प्रतिकार में एनडीए के घटक दलों के महिला मोर्चे की ओर से चार सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की गयी है. सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक सेवाओं, रेल को छोड़कर एनडीए की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बिहार बंद करायेंगी. भाजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को इसकी जानकारी एनडीए में शामिल दलों के प्रदेश अध्यक्षों व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने दी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वोटर यात्रा के दौरान दरभंगा में राजद व कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गये. कहा कि ये घटना बिहार और लोकतंत्र को कलंकित करने वाली है. मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद को इसका अहसास भी नहीं है.

राजद व कांग्रेस ने अभी तक नहीं मांगी माफी

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने के लिए महागठबंधन के नेताओं ने अब तक माफी भी नहीं मांगी है. इसका पूरे बिहार में विरोध किया जायेगा. लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां के लिए भी राजद नेताओं के मंच से अपशब्द कहे गये थे. राजद का सोया हुआ जंगलराज जाग चुका है. हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि राजद के लोग 15 साल पुराना रंग दिखाना शुरू कर दिये हैं. रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि राजद के लोग 2005 के पहले का बिहार बनाना चाह रहे हैं. जदयू की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, लोजपा आर की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा व रालोमो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद ने भी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >