Bihar Assembly Election 2025: बिहार एनडीए के सभी दलों ने एक साथ भरी हुंकार, नेता बोले - एक-एक सीट जीतने को तरसेगा विपक्ष

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के नेता राज्य की जनता को एकजुटता का संदेश देने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं. इस दौरान सभी दल के नेता लालू-राबड़ी पर जमकर हमला बोल रहे हैं.

Bihar Assembly Election 2025: गणतंत्र दिवस के दिन जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए की संयुक्त बैठक हुई. इसमें एनडीए के सभी दल के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे. जदयू से उमेश कुशवाहा, भाजपा से दिलीप जयसवाल, लोजपा से रामविलास से राजू तिवारी, हम पार्टी से अनील कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से मदन चौधरी ने इस बैठक में भाग लिया. सभी दल के नेता ने अपने संबोधन में चट्टानी एकता दिखाया. कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरते हुए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की हुंकार भरी. बीते दिनों एनडीए में टूट के कयास लगाए जा रहे थे. उसपर इस नारे के साथ घटक दलों के नेताओं ने फिलहाल विराम लगा दिया है.

Bihar nda leaders

तीसरे चरण की सूची जारी

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन पहले चरण का हो गया है जिसमें 9 जिला पूरा हो चुका है. तीसरे चरण का 6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. तीसरे चरण में 6 जिलों में एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन होगी.

कहां-कहां होगा सम्मलेन

6 फरवरी को दरभंगा
7 फरवरी को मधुबनी
8 फरवरी को अररिया और किशनगंज
9 फरवरी को समस्तीपुर
10 फरवरी को वैशाली

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले चरण की सफलता से विपक्ष के अंदर घबराहट पैदा हो गई है. दूसरा चरण कल 27 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा. कल से मगध और शाहाबाद प्रमंडल में संयुक्त nda कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होगी. विपक्ष एनडीए की एकता पर लगातार सवाल उठा रही थी. एनडीए में टूट का सपना विपक्ष देखी थी. एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन से विपक्ष का यह सपना टूट गया. विपक्षी दल 25 सीट जीतने को भी तरसेंगे. बिहार में लालू यादव के शासनकाल में जो अपराध हुआ उसे हम खत्म करने में लगे हुए हैं. अभी तक अपराधी रक्षस के समान होता है एक को खत्म करने पर नया पैदा हो जा रहा है. अपराध के जनक का अवार्ड लालू प्रसाद यादव को मिलना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Video: ‘अनंत सिंह ने किया कानून का पालन’, मोकामा गोलीकांड पर बोले अशोक चौधरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >