Bihar Accident News: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पटना में 3 लोगों की मौत, ऑटो और हाइवा की टक्कर में 12 हुए जख्मी

Bihar Accident News: पटना में आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ऑटो और हाइवा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 12 लोग जख्मी हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिये पीएमसीएच भेजा गया है. यह घटना परसा बाजार थाना इलाके की है.

Bihar Accident News: बिहार में आज बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच बड़ी खबर पटना से है जहां भयंकर सड़क हादसा हो गया. दरअसल, ऑटो और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग जख्मी हो गये हैं. देखते ही देखते घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

तीन लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना परसा बाजार थाना इलाके के सिमरा की है. एक ऑटो में सवार लोग कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिये जा रहे थे. लेकिन, इस दौरान हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. साथ ही बच्चे और महिला को मिलाकर 12 लोग घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिये पीएमसीएच भेजा गया है.

थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने क्या बताया?

परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि सभी श्रद्धालु जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गंगा स्नान के लिए पटना आ रहे थे. ऑटो पर महिलाएं और बच्चे समेत कुल 14 लोग सवार थे. तभी सिमरा गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सूचना मिलते ही जीरोमाइल थानाध्यक्ष और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ऑटो को जब्त कर लिया गया है और फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है. जीरो माइल ट्रैफिक प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि दो लोगों की मौत मौके पर हुई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई है. पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं के उपचार की व्यवस्था कराई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

पटना के घाटों पर भारी भीड़

दरअसल, आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. पटना के कई घाटों पर सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे से ही पटना के गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. एनआईटी घाट, एलसीटी घाट, कृष्णा घाट के अलावा अन्य घाटों पर लोग दूर-दूर से पहुंचे थे.

Also Read: Bihar Election 2025: रीतलाल यादव की बेटी का वोटिंग से पहले बड़ा बयान, बोली- मेरे पापा को फंसाकर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >