Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 4 दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया इन जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के कारण कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के लिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. जिसके कारण राज्य में तेज हवाओं, वज्रपात और भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 3 अक्टूबर को जमुई, बांका और पश्चिम चंपारण में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं सीवान, गोपालगंज, भभुआ, मुंगेर, भागलपुर, अरवल और अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

4 अक्टूबर को इन जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

वहीं 4 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण, कैमूर और गया जिले में रेड अलर्ट जारी है. जबकि गोपालगंज, रोहतास, नवादा और औरंगाबाद में अति भारी बारिश हो सकती है. 5 अक्टूबर को उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में भी रेड अलर्ट है. इसके अलावा कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है.

6 अक्टूबर को पूर्वी बिहार में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अगले पांच दिनों तक बारिश और तूफानी हवाओं के प्रति सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. 6 अक्टूबर को भी उत्तर और पूर्वी बिहार में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

बिहार की ओर बढ़ेगी नमी भरी हवा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक गहरा दबाव सक्रिय है, जो धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. वर्तमान में यह सिस्टम ओडिशा के गोपालपुर तट से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित है. अनुमान है कि गुरुवार की देर रात तक यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच तटों से टकरा सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण दिशा से नमी भरी हवा बिहार की ओर बढ़ेगी. इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक यह सिस्टम बिहार में आंधी, बिजली और कभी-कभी भारी बारिश की स्थिति पैदा कर सकता है.

Also Read: चुनावी शोर के बीच महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजती रहेगी सरकार, सीएम नीतीश ने बताई तारीखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >