बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के नए सचिव

IAS Transfer: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार तय किया है. कुंदन कुमार को गृह विभाग का नया सचिव बनाया गया है, जबकि कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार को लेकर अधिसूचना जारी की है. इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी कुंदन कुमार को गृह विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है. गृह विभाग राज्य का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग माना जाता है. ऐसे में इस पद पर उनकी तैनाती को प्रशासनिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. गृह विभाग कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालता है. इसलिए सरकार की इस नियुक्ति पर प्रशासनिक हलकों में खास चर्चा हो रही है.

दीपक कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह को अब राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है. हालांकि, वे सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे. सरकार ने उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.

सीमा त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार

मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. भूमि और राजस्व विभाग राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में शामिल है, इसलिए यह जिम्मेदारी भी काफी अहम मानी जा रही है.

गोपाल मीणा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है. अब उन्हें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का आयुक्त बनाया गया है. सरकार ने इसके अलावा भी कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जिसकी लिस्ट आप देख सकते हैं.

प्रशासन को और मजबूत बनाने की तैयारी

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, तेज और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है. माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अब अपने-अपने विभागों में बेहतर समन्वय और कामकाज को गति देंगे.

Also Read: IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >