Six Lane Ganga Bridge: पटना और वैशाली को जोड़ने वाले नये बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज निर्माण के अंतिम चरणों में है. जल्द ही इस पर आवागमन शुरू हो जायेगा. इसको लेकर गुरुवार को ट्रैफिक डीआइजी सुशांत कुमार सरोज और ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने निरीक्षण किया.
अधिकारियों ने पुल का विस्तृत एरिया भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया. कैमरा लगाने का काम भी जल्द ही शुरू होगा. ट्रैफिक डीआइजी के अनुसार कितने कैमरे लगेंगे यह भी तय नहीं हुआ है. काम पूरा हो जाने के बाद जरूरत के अनुसार कैमरे लगाये जायेंगे.
सुरक्षा मानकों और तकनीकी निगरानी की बारीकी से जांच
निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने पुल पर स्थापित सुरक्षा ढांचे का भी जायजा लिया. डीआइजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे ब्रिज की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल इस तरह फैलाया जाये कि कोई भी हिस्सा ब्लाइंड स्पॉट न रहे.
एमरजेंसी सिचुएशन में तेज प्रतिक्रिया के लिए इमरजेंसी वाहन और जवान भी रहेंगे. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि वाहनों के सुगम प्रवाह के लिए प्रमुख मोड़ों और संपर्क मार्गों पर साइन बोर्ड लगाये जाएंगे ताकि चालकों को दिशा पता चल सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
प्रवेश और निकास द्वारों पर तैनात रहेगी विशेष पुलिस टीम
ट्रैफिक कंट्रोल को और प्रभावी बनाने के लिए पुल के दोनों छोरों पर यातायात पुलिस की स्थायी तैनाती पर सहमति बनी है. इसके अलावा सिक्सलेन के दोनों ओर ट्रैफिक चेकपोस्ट बनाया जायेगा. इसमें ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जायेगी. सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन बिठाने के लिए प्रशासन अब अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: NEET पेपर लीक कांड में राजद नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोला फर्जीवाड़े का राज
