खेसारी लाल यादव को बेटे ने दिया सरप्राइज, 11 साल की उम्र में अपनी कमाई से बुलेट खरीद पिता को किया गिफ्ट

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के 11 वर्षीय बेटे ऋषभ यादव ने अपनी कमाई से बुलेट बाइक खरीदी और उसे पिता को गिफ्ट कर दिया. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बेटे ऋषभ यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. महज 11 साल की उम्र में उन्होंने अपनी कमाई से एक नई बुलेट बाइक खरीदी है. खास बात यह है कि यह बाइक उन्होंने अपने पिता खेसारी लाल यादव को गिफ्ट कर दी. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

वीडियो में क्या बोले खेसारी?

वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने बेटे ऋषभ के साथ नई बुलेट के पास खड़े नजर आते हैं. इस दौरान वह बताते हैं कि यह बाइक ऋषभ ने अपनी कमाई से खरीदी है. खेसारी कहते हैं कि ये ऋषभ की नई बाइक है, जो उसकी अपनी कमाई से आई है. उसने मुझे गिफ्ट कर दी ताकि मैं इसे चला सकूं. मेरे बेटे ने मुझे बुलेट गिफ्ट की है.

इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस से कहा- आप लोग इसे और प्यार दीजिए, ताकि आगे चलकर यह फॉर्च्यूनर भी खरीद सके.

व्लॉगिंग से कर रहे हैं अच्छी कमाई

ऋषभ यादव कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना चुके हैं. उनके व्लॉग्स को लाखों लोग देखते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई भी होती है. उनके वीडियो में कई बार खेसारी लाल यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आते हैं. यही वजह है कि उनके व्लॉग्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फिल्मों में भी कर चुके हैं डेब्यू

सोशल मीडिया के अलावा ऋषभ अभिनय की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके पिता खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में थे. दिलचस्प बात यह है कि ऋषभ को फिल्मों में पहला मौका निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने दिया. यही निर्देशक कभी खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के जरिए लॉन्च कर चुके हैं.

कम उम्र में बना रहे अपनी पहचान

11 साल की उम्र में ऋषभ यादव सोशल मीडिया और फिल्मों, दोनों जगह अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. अब अपनी कमाई से पिता को बुलेट गिफ्ट करने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं. फैंस उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: बिहार में जमाबंदी सुधार कराने वालों का नहीं लगेगा एक भी रुपया, बस यहां से करें आवेदन, सरकार ने जारी किया नया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >