VIDEO : भाई वीरेंद्र ने कहा- डायल 112 गश्ती के बजाय मटरगश्ती कर रही, शराब तस्करी और प्रशांत किशोर पर भी बोले RJD विधायक; देखिए पूरा वीडियो

VIDEO : भाई वीरेंद्र ने कहा- डायल 112 गश्ती के बजाय मटरगश्ती कर रही, शराब तस्करी और प्रशांत किशोर पर भी बोले RJD विधायक; देखिए पूरा वीडियो

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने डायल 112 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे "मटरगश्ती" करार दिया. विधायक ने आम लोगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की.

पटना. बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हैं और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. विधायक ने डायल 112 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की गाड़ियां गश्ती के बजाय "मटरगश्ती" कर रही हैं.

अपराध और पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

भाई वीरेंद्र ने कहा कि गांव हो या शहर, किसान हो या मजदूर, महिला हो या नेता, कोई भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने चौकीदारों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनसे सुरक्षा ड्यूटी के बजाय थाना प्रभारियों के निजी काम कराए जा रहे हैं.

मजिस्ट्रेट की शक्ति देने के फैसले का विरोध

राजद विधायक ने पुलिस अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां देने के फैसले पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाए जाने की आशंका है. भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री से अपराध पर लगाम लगाने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की.

Also Read: VIDEO: Bihar Politics: AK-47 से फायरिंग किसके आदेश पर हुई? DGP के बाद गवर्नर से मिलेंगे तेजस्वी यादव; वीडियो में जानिए पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >