जिले में 1941 एससी-एसटी टोलों के छूटे लाभुकों को योजनाओं का मिलेगा लाभ : जिलाधिकारी

patna news: पटना/फुलवारीशरीफ . फुलवारीशरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत स्थित एससी-एसटी टोले में सोमवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर लगाया गया.

पटना/फुलवारीशरीफ . फुलवारीशरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत स्थित एससी-एसटी टोले में सोमवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर लगाया गया. इसमें सरकार की 22 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिला. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विशेष विकास शिविर में पहुंच कर लोगों से योजनाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली. 792 लाभुकों का राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित योजनाओं लाभ पहुंचाया गया.

डीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य सरकार द्वारा महादलित परिवारों के लिए चलायी जानेवाली योजनाओं का लाभ सही से उन तक पहुंचा है या नहीं, उसको देखना है. साथ ही कहीं कोई कमी या गैप होने पर उसे दूर करना है. उन्होंने कहा कि जिले में 19 अप्रैल से हर बुधवार व शनिवार को शिविर लगाये जायेंगे. जिले के सभी 1941 एससी-एसटी टोलों में लाभुकों को योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा.

भूमिहीन परिवार को जमीन मिलेगी

डीएम ने कहा कि बहुत सारे परिवार भूमिहीन हैं. उन्हें ज़मीन उपलब्ध करायी जायेगी. सर्वे में चिह्वित आवास विहीन परिवारों को आवास मुहैया कराया जायेगा. डीएम ने विशेष विकास शिविर में लाभुकों को चश्मा, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण किया गया.

उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर लाभुकों से बातचीत की. लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.

लोगों से प्रखंड कार्यालय जाकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. महिलाओं को योजनाओं से संबंधित दस्तावेज व प्रमाण पत्र दिया गया.

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिला.मौके पर डीडीसी समीर सौरभ, फुलवारीशरीफ बीडीओ विजय कुमार मिश्रा, सीओ सुनील कुमार, राजस्व पदाधिकारी कुमार हर्ष, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी अर्चना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >