Video: बांका में आभूषण कारोबारी की हत्या का Live वीडियो, लुटेरे से उलझे नवीन तो चार गोली मारी

Video: बांका में आभूषण कारोबारी नवीन भुवानिया की हत्या लुटेरों ने गोली मारकर कर दी. लूट की नीयत से दुकान में घुसे बदमाशों का नवीन ने विरोध किया तो गोलियों से छलनी कर दिया. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.

Bihar News: बांका जिले के बौंसी बाजार के बेहद व्यस्त इलाके स्टेशन रोड में शनिवार की देर शाम को आभूषण कारोबारी नवीन भुवानिया (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. नवीन को अपराधियों ने शिव ज्वेलर्स आभूषण दुकान में घुसकर 4 गोली मार दी. दरअसल, बदमाश हथियार लेकर लूट के नीयत से घुसे. नवीन ने विरोध किया और एक बदमाश से उलझ गए. जिसके बाद बदमाश ने एक के बाद एक करके नवीन को चार गोली मारी. सभी बदमाश फरार हो गए. वहीं जख्मी नवीन ने भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है.

(बौंसी से संजीव पाठक की रिपोर्ट)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >