नौ लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना के भागवत नगर फार्मास्टिकल कॉलोनी में छापेमारी कर तीन तरह के प्रतिबंधित कफ सिरप 43 कार्टन से बरामद किया है.

प्रतिनिधि, पटना सिटी उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना के भागवत नगर फार्मास्टिकल कॉलोनी में छापेमारी कर तीन तरह के प्रतिबंधित कफ सिरप 43 कार्टन से बरामद किया है. इसमें पांच हजार 60 बोतल से 506 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया है. इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया. जब्त की गयी प्रतिबंधित कफ सिरप की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक मकान में प्रतिबंधित कफ सिरप का भंडारण किया गया है. इसी सूचना के आधार मद्य निषेध निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुइ. टीम ने छापेमारी के दौरान मकान में भंडारण किये गये प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया. छापेमारी दल ने इस मामले में कदमकुआं थाना के सैदपुर निवासी शंभु कुमार के पुत्र जयंत कुमार को गिरफ्तार किया है. छापेमारी दल में सअनि ब्रजकिशोर ठाकुर, स्मृति रानी, सिपाही शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >