बख्तियारपुर से मोकामा तक सफर होगा आसान, 249 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया लिंक रोड

Bihar Infrastructure Development: बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा लिंक रोड का चौड़ीकरण अंतिम चरण में है. करीब 45 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चालू होने से सफर आसान होगा और एनएच-31 के जाम से राहत मिलेगी. इससे लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा और कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

Bihar Infrastructure Development: बख्तियारपुर से मोकामा तक जाने वाला लिंक रोड अब जल्द ही यात्रियों के लिए आसान सफर लेकर आएगा. बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ का चौड़ीकरण लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द खोलने की तैयारी है. करीब 45 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर यात्रा पहले की तुलना में काफी तेज और आरामदायक हो जाएगी.

कितना विस्तार किया जा रहा है

यह सड़क अथमलगोला से शुरू होकर बाढ़, पंडारक मोड़, शिवनार होते हुए मोकामा बाजार और आगे बाटा चौक तक जाती है. अभी तक यह सड़क संकरी होने की वजह से लोगों को जाम और धीमी रफ्तार की समस्या झेलनी पड़ती थी. लेकिन अब इसे चौड़ा कर मजबूत बनाया जा रहा है.

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस सड़क की चौड़ाई पहले करीब 6.5 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर करीब 11 मीटर किया जा रहा है. इसे फोरलेन जैसा बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 249.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आम लोगों के लिए जल्द खोला जायेगा

अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के चालू होने के बाद एनएच-31 पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी. लोग अब वैकल्पिक रास्ते से आसानी से सफर कर सकेंगे. इसका फायदा सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि आसपास के किसानों और व्यापारियों को भी मिलेगा. सामान को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा और इलाके में रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे. फिलहाल काम अंतिम चरण में है और जल्द ही इस सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >