Munna Shukla: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना बेऊर जेल किया गया शिफ्ट

Munna Shukla: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले उन्हें आंख में दर्द की शिकायत मिली थी.

Munna Shukla: जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके कारण उन्हें भागलपुर जेल से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. फिलहाल, मुन्ना शुक्ला का इलाज पटना के IGIMS में कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले ही उन्हें आंख में दर्द की शिकायत हुई थी. उस वक्त भागलपुर में ही उनका इलाज कराया जा रहा था.

मुन्ना शुक्ला को क्या हुई परेशानी?

इसके बाद भागलपुर में डॉक्टरों ने पटना जाकर इलाज करवाने की सलाह दी. जेल सुपरिटेंडेंट की माने तो, मुन्ना शुक्ला को आंख के रेटिना में परेशानी होने लगी थी. जिसके बाद स्थिति को गंभीर होता देख, उन्हें पटना बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया. अब कहा जा रहा है कि मुन्ना शुक्ला का इलाज जारी है. उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है. जेल प्रशासन और डॉक्टर की तरफ से लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

चुनाव से पहले ही भागलपुर जेल हुए थे शिफ्ट

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही मुन्ना शुक्ला को लालगंज जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था. मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर बताया गया था कि वे जेल से ही फोन पर कुछ लोगों से बात कर रहे हैं. जिसके कारण कहीं ना कहीं चुनाव प्रभावित हो सकता है. इस वजह से उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था. लेकिन, उस वक्त बाहुबली नेता की बेटी शिवानी शुक्ला ने बिहार सरकार पर साजिशों के तहत उनके पिता के शिफ्ट किये जाने का आरोप लगाया था.

इस मामले में जेल में हैं बंद

मालूम हो, पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद के मर्डर के मामले में विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सजायाफ्ता हैं. कोर्ट ने उन्हें दोषी पाने के बाद उम्रकैद की सजा दी थी. जिसके बाद मुन्ना शुक्ला सुप्रीम कोर्ट तक भी गए थे. लेकिन वहां फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था. अब देखना होगा कि मुन्ना शुक्ला की तबीयत में सुधार कब तक हो पाती है.

Also Read: स्कूल बस के ड्राइवर हो जाए सावधान! इन सुविधाओं और कागजों के बिना नहीं चला सकेंगे गाड़ी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >