Anant Singh: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार के छुए पैर

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को शपथ ली. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया. अनंत सिंह आज शपथ ग्रहण के लिए बेऊर जेल से एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे थे.

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को सदन में शपथ ग्रहण किया. उन्होंने बिना पढ़े ही शपथ ली. साथ ही अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के पांव भी छुए. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें शपथ लेने में देरी हुई. आज भी बेऊर जेल से अनंत सिंह एंबुलेंस में ही विधानसभा पहुंचे.

जेल से बाहर आने पर क्या बोले?

अनंत सिंह के लंबे समय के बाद विधानसभा पहुंचते ही मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. मीडिया ने उनसे पूछा कि वे जनता के बीच आखिर कब तक आयेंगे. इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया कि जब जज चाहेंगे तभी बाहर आ पायेंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बेल के लिए अप्लाई कर दिया गया है. आज अनंत सिंह सिर्फ शपथ ग्रहण के लिए जेल से बाहर आए थे.

तेजस्वी से जुड़े सवाल पर क्या बोले अनंत सिंह?

मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड में न्याय मिलने की बात कही. उन्होंने कहा, जांच चल रही है. हम निर्दोष हैं. तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि अगली बार उन्हें दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा. बाहुबली नेता अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं. सिविल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनंत सिंह ने 24 दिसंबर को हाईकोर्ट का रुख किया था. इस मामले में जल्द सुनवाई हो सकती है.

28,206 वोटों के अंतर से अनंत सिंह ने जीता था चुनाव

बिहार विधानसभा में अब तक 242 विधायक शपथ ले चुके हैं. अनंत सिंह उन गिने-चुने विधायकों में थे, जिन्होंने शपथ नहीं ली थी. जेल में रहने के कारण वे सदन की किसी भी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए. अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी. उन्होंने 28,206 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. उन्हें कुल 91,416 वोट मिले. दूसरे नंबर पर राजद की प्रत्याशी वीणा देवी रहीं, जिन्हें 63,210 वोट मिले. जीत के बाद अनंत सिंह के पुराने बंगले में भव्य भोज का आयोजन हुआ था. बताया जाता है कि करीब 50 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी. यह आयोजन भी खूब चर्चा में रहा था.

Also Read: Bihar Economic Survey: बिहार की इंडस्ट्रियल इकोनॉमी हुई मजबूत, जानिए क्या बताते हैं आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >