छात्राओं ने भाषण और पोस्टर के जरिये मानवाधिकार के प्रति किया जागरूक

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष सत्र (2025-27) की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.

संवाददाता,पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष सत्र (2025-27) की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस आयोजन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभायी. मानवाधिकारों के विषय पर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि 29 छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाया. छात्राओं ने विषय संबंधी स्लोगन (नारे) और चित्रकला के माध्यम से मानवाधिकारों की गहराइयों पर प्रकाश डाला और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >