धारदार हथियार से किया हमला, गले से उड़ा लिया सोने की चेन

सुल्तानगंज थाना के गरहुआ टोला निवासी अशोक कुमार सिन्हा पर चार-पांच बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया और गले से सोने का 30 ग्राम का चेन उड़ा ले गये.

प्रतिनिधि, पटना सिटी

सुल्तानगंज थाना के गरहुआ टोला निवासी अशोक कुमार सिन्हा पर चार-पांच बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया और गले से सोने का 30 ग्राम का चेन उड़ा ले गये. बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वे लॉज की लाइट बंद करने के लिए सुबह में घर से निकले थे. जख्मी का उपचार निजी उपचार केंद्र में चल रहा है. जख्मी के पुत्र राकेश रंजन ने पुलिस को बताया है कि पिता अशोक कुमार सिन्हा रोज की तरह सुबह में घर के आगे लॉज में लाइट बंद करने गये थे. पिता को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र में ले गये. पीड़ित ने यह भी बताया कि पिता के गले से 30 ग्राम का सोने की चेन गायब है. लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरा का तार कटा हुआ है. पुत्र ने आशंका जतायी है कि चार-पांच अज्ञात व्यक्ति ने जान मारने की नीयत से पिता पर धारदार हथियार से हमला किया है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >