कैंपस : मगध महिला कॉलेज में सेमेस्टर 4 में 12 मई तक आवेदन का मौका

मगध महिला कॉलेज में बीए, बीएससी चौथे सेमेस्टर की छात्राएं 12 मई तक अपना नामांकन ले सकती हैं. नामांकन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में भरा जायेगा.

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में बीए, बीएससी चौथे सेमेस्टर की छात्राएं 12 मई तक अपना नामांकन ले सकती हैं. नामांकन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में भरा जायेगा. इसकी फीस 170 रुपये हैं. ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने के बाद नामांकन शुल्क, नामांकन फॉर्म, पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की मार्क्सशीट की कॉपी के साथ छात्राएं अपने विभाग में जमा करेंगी. छात्राओं को अपना फॉर्म सही भरना होगा. अगर कोई भी गलती इसमें होती है, तो उनका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >