Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने लालू यादव मुंबई रवाना, नीतीश कुमार को भी है न्योता

Anant Radhika Wedding:  पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बहुत कुछ नहीं कहा. हालांकि एक लाइन में कहा कि निमंत्रण है उसमें हम लोग जा रहे हैं.

Anant Radhika Wedding: पटना. अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए. उनके साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मुंबई गयीं हैं. इस शादी में देश के कई दिग्गज नेताओं को भी न्योता गया है, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं. सीएम नीतीश कुमार के इस शादी में शामिल होने को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं है.

तेजस्वी यादव के जाने की थी चर्चा

मुंबई में होने वाली इस शादी में अंबानी परिवार ने देश की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया है. इन हस्तियों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी शामिल है. हालांकि लालू यादव कहा जा रहा था कि खराब स्वास्थ्य के कारण शायद लालू प्रसाद शादी में शामिल न हो पाएं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बहुत कुछ नहीं कहा. हालांकि एक लाइन में कहा कि निमंत्रण है उसमें हम लोग जा रहे हैं. शुभकामनाएं हैं. सांसद मीसा भारती भी परिवार के साथ मुंबई गई हैं.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

12 जुलाई को मुंबई में शादी

शादी समारोह 12 जुलाई ( शुक्रवार ) को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया जाएगा. मेहमानों से भारतीय परिधानों में आने का अनुरोध किया गया है. शादी के बाद के कार्यक्रम 13 जुलाई ( शनिवार ) को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेंगे. शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई ( रविवार ) को आयोजित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >