Patna News : पटना में नौ ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों पर पानी बढ़ने व घटने पर आयेगा अलर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन परियोजना का उद्घाटन किया, जबकि बुडको की 1002 करोड़ रुपये के 1327 प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया.

संवाददाता,पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन परियोजना का उद्घाटन किया. इसके शुरू होने से राजधानी में जलनिकासी के लिए बने ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा सकेगी. साथ ही उन्होंने गांधी मैदान स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुडको द्वारा कार्यान्वित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के 1002 करोड़ रुपये की 1327 प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री के समक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा तैयार की गयी लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी. मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं पर आधारित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की विवरणिका का विमोचन किया. मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी व जिवेश कुमार, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सीएम के सचिव कुमार रवि, नगर विकास सचिव अभय कुमार सिंह व नगर आयुक्त अनिमेष पराशर आदि मौजूद थे.

लगाये गये हैं वाटर लेवल, तापमान व वाइब्रेशन सेंसर

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 7.8 करोड़ रुपये खर्च कर ऑटोमेशन ऑफ ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन प्रणाली विकसित की गयी हैं. इसके तहत नौ पंपिंग स्टेशनों में वाटर लेवल, तापमान व वाइब्रेशन सेंसर लगाये गये है. साथ ही इस पूरे सिस्टम को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से एकीकृत किया गया है. इन ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति होने पर अलर्ट कंट्रोल रूम को प्राप्त हो रहा है.

कंट्रोल रूम से निगरानी और नियंत्रण

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से स्काडा के माध्यम से डीपीएस को एकीकृत किया गया है और पटना नगर निगम में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस प्रणाली से तकनीकी टीम को कंट्रोल रूम से निगरानी और नियंत्रण की सुविधा मिल रही है. संप हाउस में लगे पंप को स्वचालन की सुविधा इस तरह से डिजाइन की गयी है, जिससे जल स्तर को एक निश्चित सीमा में बनाये रखा जा सके.

परियोजना में शामिल नौ ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन

सैदपुर,, योगीपुर, योगीपुर एनवीसीसी स्टेशन, इको पार्क-1, इको पार्क-2, इको पार्क-3, पहाड़ी न्यू,पहाडी ओल्ड व पहाडी एनबीसीसी पंपिंग स्टेशन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >