Amrit Bharat Express: सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच आज से चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

Amrit Bharat Express: सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच अमृ��� भारत एक्सप्रेस को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखायेंगे. यह ट्रेन सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

Amrit Bharat Express: सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखायेंगे. जिसके बाद नियमित तौर पर 9 अगस्त से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. ट्रेन की शुरूआत को लेकर लोगों में उत्साह है. यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 2 बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. जिसके बाद यह ट्रेन वापसी में हर रविवार को सीतामढ़ी से चलेगी. यह रविवार को रात 10.15 बजे सीतामढ़ी से खुलेगी और अगले दिन रात 10:40 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज

ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज की बात की जाए तो, सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी. वहीं, अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से 14:30 बजे रवाना होगी और बैरगनिया (15:15), रक्सौल (16:10), नरकटियागंज (17:15), बगहा (18:20), सिसिवा बाजार (19:55), कप्तानगंज (20:30), गोरखपुर (21:30), बस्ती (22:45), गोंडा (00:35), लखनऊ (03:40), कानपुर सेंट्रल (06:00), टुंडला (09:10), गाजियाबाद (12:15) होते हुए 14:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

किफायती दरों पर कर सकेंगे सफर

सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से उत्तर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे. जिनमें से 11 सामान्य और 8 स्लीपर डिब्बे होंगे. इस ट्रेन के जरिये 1100 किलोमीटर की यात्रा 20 घंटे 45 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में प्रवासी और मजदूर वर्ग के लोगों को लाभ होगा. दरअसल, वे किफायती दरों पर ही सुविधाजनक और आरामदायक सफर कर सकेंगे. अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे हैं.

अब तक बिहार से 6 अमृत भारत ट्रेन का संचालन

जानकारी के मुताबिक, बिहार में 13 वंदे भारत ट्रेन और 6 अमृत भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. ऐसे में सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए यह दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी. अभी दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत ट्रेन चल रही है, जो सीतामढ़ी, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर होकर ही दिल्ली जाती है.

Also Read: Bihar Weather Today: बारिश के साथ बाढ़ की त्रासदी, कई जिलों में स्कूल बंद, पटना में टूट सकता 49 साल का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >