कैंपस : सभी स्टूडेंट्स जल्द जुड़ेंगे एबीसी से

राज्य के सभी यूनिवर्सिटी जल्द ही एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) से जुड़ जायेंगे. अब हर स्टूडेंट्स को एबीसी आइडी यानी अपना शैक्षणिक खाता में प्रोफाइल बनाना है.

संवाददाता, पटना राज्य के सभी यूनिवर्सिटी जल्द ही एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) से जुड़ जायेंगे. अब हर स्टूडेंट्स को एबीसी आइडी यानी अपना शैक्षणिक खाता में प्रोफाइल बनाना है. इसके लिए पटना यूनिवर्सिटी ने शुरुआत कर दी है. पीयू ने एग्जाम फॉर्म भरते समय ही एबीसी को फॉर्म से लिंक कर दिया है. एबीसी आइडी बिना डाले हुए स्टूडेंट्स अब परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकते हैं. एबीसी नंबर डालने पर ही छात्र अपना फॉर्म भर पा रहे हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को आधार नंबर देना होगा. पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा के लिए भरे जा रहे परीक्षा फॉर्म में भी इसका लिंक दिया गया है. इसके साथ अन्य परीक्षा फॉर्म के साथ ही यह लिंक फॉर्म भरने के दौरान दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >