एकेयू से संबद्धता के लिए अब 11 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राज्य के बीएड, एमएड, एमसीए, एमबीए सहित विभिन्न व्यावसायिक कोर्स के संचालन करने वाले संस्थानों के लिए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए एक और मौका दिया है.
एकेयू से संबद्धता के लिए अब 11 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
संवाददाता, पटना :
राज्य के बीएड, एमएड, एमसीए, एमबीए सहित विभिन्न व्यावसायिक कोर्स के संचालन करने वाले संस्थानों के लिए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए एक और मौका दिया है. एकेयू ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालय की संबंद्धता खत्म होने की स्थिति में उसके विस्तार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए महाविद्यालय तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित थी. अब आवेदन की तिथि 11 मई तक बढ़ायी गयी है. ऑनलाइन भरे गये आवेदन की हार्ड कापी 14 मई तक विश्वविद्यालय में जमा करा सकते हैं. कुलसचिव डॉ शंकर कुमार ने बताया कि एआइसीटीइ की ओर से जारी नये संबद्धता कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए संबद्धता की तारीख बढ़ायी गयी है. एआइसीटीइ द्वारा दी गयी अनुमति के आलोक में आवेदन में सुधार या परिवर्तन का भी मौका संबद्धता विस्तार वाली संस्थाओं को 11 मई तक कुलपति के आदेश से दिया गया है. सभी सुधार ऑनलाइन ही किया जाना है. सत्र 2024-25 से संबद्धता विस्तार एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जायेगी. इसके लिए इच्छुक महाविद्यालय ऑनलाइन प्रक्रिया कर सकते हैं. इसके तहत औपबंधिक संबद्धता विस्तार के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2024 निर्धारित है. औपबंधिक संबद्धता विस्तार के लिए आवेदन पत्र की विधिवत सत्यापित हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित है. इसके लिए निर्धारित राशि भी आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।