पटना में एयरपोर्ट अधिकारी बन साइबर ठग ने 1.75 लाख रुपये ठगे, एक अन्य से भी एक लाख की ठगी

पटना में साइबर अपराधियों ने बिहटा एयरपोर्ट का अधिकारी बनकर एक व्यवसायी से 1.75 लाख रुपये ठग लिए. वहीं, एक अन्य मामले में एक व्यक्ति के खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए गए. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

Cyber ​​Fraud : पटना में साइबर अपराधियों ने खुद को बिहटा एयरपोर्ट का अधिकारी बताकर एक व्यवसायी से 1.75 लाख रुपये की ठगी कर ली. वहीं एक अन्य मामले में जक्कनपुर निवासी व्यक्ति के खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए. दोनों मामलों में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

ऑर्डर और सिक्योरिटी मनी के नाम पर ठगी

परसा बाजार निवासी अमरनाथ कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को बिहटा एयरपोर्ट का अधिकारी बताते हुए कहा कि एयरफोर्स कर्मियों के लिए बड़ी संख्या में पहचान पत्र (आईडी कार्ड) बनवाने हैं. उसने भरोसा दिलाया कि ऑर्डर पूरा होने पर भुगतान कर दिया जाएगा और अमरनाथ कुमार के स्टाफ को बिहटा एयरपोर्ट के पास बुलाया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर प्रवेश पास के लिए पांच रुपये शुल्क तथा ऑर्डर के भुगतान की सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) जमा कराने की बात कही. झांसे में आकर अमरनाथ कुमार ने आरोपी के बताए खाते में 1.75 लाख रुपये भेज दिए. जब उनका स्टाफ मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला. इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई.

ऑनलाइन लेनदेन के बहाने खाते से उड़ाए रुपये

दूसरे मामले में जक्कनपुर निवासी लक्ष्मण कुमार की दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा और एक हजार रुपये ऑनलाइन भेजने का अनुरोध किया. उसने बदले में एक हजार रुपये नकद देने की बात कही. ऑनलाइन लेनदेन के कुछ ही देर बाद लक्ष्मण कुमार के खाते से लगातार रकम कटने लगी. उनके खाते से करीब एक लाख रुपये की निकासी कर ली गई.

साइबर पुलिस ने लोगों से बरतने को कहा सावधानी

साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर रुपये ट्रांसफर न करें, ऑनलाइन भुगतान से पहले पूरी तरह सत्यापन करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लेनदेन की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को दें.

इसे भी पढ़ें : बेऊर जेल में सस्पेंड अफसरों की एंट्री से हड़कंप, 4 सिपाही सस्पेंड, FIR दर्ज, जांच में क्या पता चला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >