Patna PMCH: देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा PMCH, अब हेलिपैड से मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा

Patna PMCH: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के पुनर्विकास परियोजना के तहत बने 1117 बेड वाले अत्याधुनिक टावर-1 और टावर-2 का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इस नई बिल्डिंग की छत पर बना है हेलीपैड. जहां से मरीजों को सीधे इमरजेंसी वार्ड में जानें में आसानी होगी.

Patna PMCH: बिहार की राजधानी को जल्द ही देश के सबसे बड़े और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल का गौरव मिलने जा रहा है. इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के पुनर्विकास परियोजना के फेज-1 के अंतर्गत बने अत्याधुनिक टावर-1 और टावर-2 का उद्घाटन किया. इन दो टावरों में कुल 1117 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. नई बिल्डिंग की छत पर हेलीपैड भी बनाया गया है. जहां से मरीज सीधे इमरजेंसी वार्ड में जाएंगे.

मील का पत्थर साबित होगा यह हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर

यह हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा. नए अस्पताल भवन में 65 ऑटोमेटेड ICU बेड, 44 पोस्ट ICU बेड, 100 प्राइवेट रूम, 10 डिलक्स रूम और 2 एक्सक्लूसिव सुइट्स तैयार किए गए हैं. सभी वर्गों के मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसे खास डिजाइन किया गया है.

इमारत में बनाए गए हैं कुल 10 ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड

इस अत्याधुनिक सुविधा से लैस इमारत में कुल 10 ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड बनाए गए हैं, जिन्हें ₹160 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों से सुसज्जित किया गया है. नए परिसर में ईएनटी, शिशु रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जेरियाट्रिक, पीएसएम और नेत्र रोग जैसे विभागों की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी.

नई बिल्डिंग की छत पर बनाया गया है हेलीपैड

भवन की भव्यता को और बढ़ाने के लिए इसके अंदर 22 फीट ऊंची ‘निरामया’ नामक शिल्पकला आकृति स्थापित की गई है, जो मां के आंचल जैसी सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है. इसके साथ ही नई बिल्डिंग की छत पर एक हेलिपैड भी बनाया गया है, जहां एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इससे गंभीर मरीजों को सीधे इमरजेंसी यूनिट तक लाने में आसानी होगी.

इस साल के अंत तक टावर-3 का निर्माण हो जाएगा पूरा

सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह परियोजना न केवल पटना बल्कि पूरे बिहार के लोगों के लिए वरदान साबित होगी. इस साल के अंत तक टावर-3 का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा, जिससे 500 और बेड जोड़े जाएंगे. भविष्य में पीएमसीएच में कुल 5,462 बेड की सुविधा होगी, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा.

Also Read: बिहार के इन 8 जिलों में अगले 24 घंटे तक होगी भयंकर बारिश! जानें पटना में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >