बारिश के बाद धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

बारिश के बाद धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

पटना. बिहार के लगभग सभी जिलों में बुधवार को हुई बारिश से धनरोपनी में तेजी आयी है. धान का बिचड़ा डालकर किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे. राज्यभर में लगभग 20 से 22 फीसदी धान की रोपनी हो चुकी है. बारिश नहीं होने से कई जिलों में धान की रोपनी प्रभावित हुई है. अरवल, औरंगाबाद, गया, जमुई, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर और समस्तीपुर में धान रोपनी पांच फीसदी तक भी नहीं हुई है. इसमें भी जमुई, लखीसराय, मुंगेर और औरंगाबाद में एक से दो फीसदी के बीच धान की रोपनी हुई है. भागलपुर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा और शिवहर में अभी दस फीसदी के आसपास धान की रोपनी हुई है.सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और अररिया में धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ी है. इन जिलों में 35 से 65 फीसदी तक रोपनी होने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >