अधिवक्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं : जदयू

जदयू के अधिवक्ता समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करने के बाद इसमें पूरे बिहार से शामिल अधिवक्ताओं से जदयू नेताओं ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है.

समागम में जदयू नेताओं ने पार्टी से जुड़े अधिवक्ताओं से की अपील

नीतीश कुमार ने कानून का राज स्थापित किया : विजय चौधरी

संवाददाता, पटना जदयू के अधिवक्ता समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करने के बाद इसमें पूरे बिहार से शामिल अधिवक्ताओं से जदयू नेताओं ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है. शनिवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में समागम में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बीते 20 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी जैसी कोई स्थिति नहीं है. यह देश की राजनीति में एक दुर्लभ उदाहरण है. सीएम ने कानून का राज स्थापित कर बिहार के विकास को नयी दिशा दी है. ऐसे में विधि प्रकोष्ठ से जुड़े साथियों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं. संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता प्रिय रंजन पटेल ने किया.

नीतीश हैं, तो निश्चित है :

विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है और नीतीश हैं तो निश्चित है’, यह जोड़ी प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर तत्परता से काम कर रही है.

नीतीश सरकार न्याय के साथ कर रही विकास:

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ‘न्याय के साथ विकास’ नीतीश सरकार की मूल अवधारणा है. इसका अर्थ है सामाजिक असमानता को दूर कर समेकित और समावेशी विकास को आगे बढ़ाना.

न्यायालय न्याय के मंदिर कहलाते हैं:

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि समय और समाज भले ही बदलते रहे, लेकिन न्यायालय आज भी न्याय का मंदिर कहलाता है. इस मंदिर की नींव मजबूत करने में अधिवक्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है.

विधि प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण:

ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में विधि प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनता आपकी बातों को गंभीरता से सुनती है.

नीतीश ने भयमुक्त माहौल कायम किया:

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून का राज स्थापित कर भयमुक्त माहौल कायम किया. एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाकर लालटेन युग का अंत किया.

हर तबके को साथ लेकर चलने का प्रयास:

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार ने सेवा भाव से समाज के सभी वर्गों के विकास का काम किया है. हर तबके को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >