अधिवक्ता पर चाकू से प्रहार,किया जख्मी

patna news: पटना सिटी. आलमगंज थाना के गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता 60 वर्षीय वीरेंद्र कुमार ने थाने में चाकू से प्रहार कर जख्मी करने की शिकायत दो लोगों के खिलाफ दर्ज करायी है.

पटना सिटी. आलमगंज थाना के गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता 60 वर्षीय वीरेंद्र कुमार ने थाने में चाकू से प्रहार कर जख्मी करने की शिकायत दो लोगों के खिलाफ दर्ज करायी है. जिसमें पुलिस को बताया है कि बीते दस जून को आगा हुसैन चौराहा स्थित घर से कोर्ट के लिए जा रहा था. रास्ते में काली मंदिर के समीप नगीना नगर निवासी रवि उर्फ बिट्टू और राकेश कुमार बाइक लगा कर खड़ा था. दोनों गाली-गलौज करते हुए कहा कि बारह सौ रुपये वापस कर दो मुझो नोटिस नहीं भेजना है. आरोप है कि बिट्टू ने चाकू से हमला कर दिया. दूसरा आरोपी राकेश मोबाइल लेकर भाग निकला. जख्मी अधिवक्ता का श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में प्राथमिकी उपचार हुआ है. आलमगंज थाना की पुलिस ने बताया कि कांड संख्या-622/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

महिला से छेड़खानी

पटना सिटी. अगमकुआं थाना के पहाड़ी मुहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में आकर छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज करायी है. इसमें पुलिस को महिला ने बताया है कि पति घर में नहीं थे. इसी दौरान पड़ोसी जिसका नाम नहीं जानती है. वो घर में आया और हरकत करने लगा. सूचना पर पति पहुंचे. तो पति के साथ परिजनों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >