नये सत्र से दोहरे नामांकन पर रहेगी कड़ी नजर, बिना आधार नहीं होगा एडमिशन

नये सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों में दोहरे नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों पर शिक्षा विभाग की कड़ी नजर रहेगी.

संवाददाता, पटना

नये सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों में दोहरे नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों पर शिक्षा विभाग की कड़ी नजर रहेगी. स्कूलों में दोहरे नामांकन पर पूर्णत: रोक लगाने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. पिछले वर्ष 2025 में पटना जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने दोहरा नामांकन करा रखा था. इनमें से कुछ बच्चों का नामांकन जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से रद्द कर दिया गया था. लेकिन इस बार दोहरा नामांकन हो ही न पाये, इसके लिए एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों का आधार मिलान किया जायेगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को आधार नंबर देना अनिवार्य रहेगा. जिस विद्यार्थी के पास आधार नंबर नहीं होगा, उनका नामांकन नहीं लिया जायेगा. सरकारी स्कूलों में दोहरा नामांकन नहीं हो, इसकी जांच के लिए टीम गठित की जायेगी. सरकारी और निजी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले प्रत्येक बच्चों का डिटेल इ-शिक्षा कोष पोर्टल अपलोड करना अनिवार्य होगा.

आधार कार्ड बनाने के लिए खोला जाएगा केंद्र

2026 में नामांकन शुरू होने से पहले जिले के स्कूलों में आधार केंद्र स्थापित किया जायेगा. जिले के विभिन्न प्रखंडों में करीब 36 सेंटर खोले जायेंगे. इससे पहले भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में 23 आधार केंद्र बनाये गये थे. लेकिन ऑपरेटर की कमी और कुछ तकनीकी कारणों से यह आधार केंद्र बंद करना पड़ा था. जहां आधार केंद्र खोले जायेंगे, वहां सरकारी और निजी स्कूलों के केवल बच्चों का ही आधार कार्ड बनेगा.

आधार कार्ड से मिलेंगे ये फायदे

– इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर स्कूलों में नामांकित बच्चों की पहचान करना आसान

– छात्रवृत्ति सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा

– स्कूलों में फर्जी नामांकन पर रोक लगेगी

– दूसरे स्कूल में नामांकन लेने में आसानी होगी

– जन्म तिथि और स्थान की जानकारी मिलेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >