इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू, एडमिशन पांच जुलाई से

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है.

-38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13,860 हजार सीटों पर होगा एडमिशन

-डेयरी टेक्नोलॉजी की 38 सीटों पर होगा नामांकन

संवाददाता, पटना

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है. इसके साथ ही च्वाइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि भी जारी कर दी है. सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13,860 सीटें हैं. वहीं, सीआइपीइटी बिहटा के लिए 75 सीटें, प्राइवेट कॉलेज डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान दरभंगा में 120 सीटें व डेयरी टेक्नोलॉजी में 34 सीटें व चार सेल्फ फाइनांस के तहत है. इस सभी सीटों पर एडमिशन जेइइ मेन के स्कोर के आधार पर होगा. इन सभी सीटों को मिला कर कुल 14,093 सीटों पर एडमिशन के लिए शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कर कॉलेज की च्वाइस भर सकते हैं. इस संबंध में बीसीइसीइबी ने मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी है. स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून है. फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट 28 जून को जारी किया जायेगा. प्रोविजनल आवंटन पर 29 से 30 जून तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. फर्स्ट राउंड का फाइनल आवंटन तीन जुलाई को जारी कर दिया जायेगा. चार से सात जुलाई तक एलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, फर्स्ट राउंड के तहत एडमिशन पांच से सात जुलाई तक होगा. सेकेंड राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया जायेगा. लिस्ट पर आपत्ति 11 से 12 जुलाई तक कर सकते हैं. सेकेंड राउंड का फाइनल सीट आवंटन 14 जुलाई को जारी किया जायेगा. सेकेंड राउंड का आवंटन लेटर 15 से 18 जुलाई तक डाउनलोड कर सकते हैं. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व एडमिशन 16 से 18 जुलाई तक करवा सकते हैं. बीसीइसीइबी के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरिट लिस्ट के अनुसार बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सिन्हा ने कहा है कि बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एनटीए की ओर से आयोजित जेइइ मेन के स्कोर पर ही एडमिशन लगातार पांच सालों से हो रहा है.

दो चरण के बाद सीटें खाली रहेंगी, तो पीसीएम ग्रुप वाले अभ्यर्थियों का होगा एडमिशन

दो चरणों के ऑनलाइन सीट आवंटन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अगर सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो शेष रिक्त सीटों को पर्षद द्वारा आयोजित बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2025 की परीक्षा के आधार पर प्रकाशित संयुक्त मेधा सूची के पीसीएम ग्रुप के अभ्यर्थियों से मेधा सह विकल्प के आधार पर भरा जायेगा, जिसका विस्तृत कार्यक्रम तय समय पर प्रकाशित किया जायेगा.

अधिक-से-अधिक कॉलेज व ब्रांच च्वाइस भरें स्टूडेंट्स

स्टूडेंट्स अपनी प्राथमिकता अनुसार अधिक-से-अधिक कॉलेज व ब्रांच का चयन कर सकते हैं. च्वाइस भरने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने च्वाइस को बदल सकते हैं. अभ्यर्थी अगर अपने द्वारा भरे गये च्वाइस से अगर संतुष्ट हैं, तो च्वाइस को लॉक कर दें. च्वाइस लॉकिंग के बाद च्वाइस में बदलाव ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही होगा. ऑनलाइन काउंसेलिंग के लिए अगर कोई फर्स्ट टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं करते हैं अथवा रजिस्ट्रेशन कर अपना च्वाइस नहीं करते हैं, तो वैसे अभ्यर्थी को अगले चक्र की ऑनलाइन काउंसेलिंग में दोबारा रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग का मौका नहीं दिया जायेगा.

महत्वपूर्ण तिथि:

बॉक्स:

रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग : 20 से 25 जून तक

फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी : तीन जुलाई

आवंटन लेटर डाउनलोड : चार से सात जुलाई तक

फर्स्ट राउंड के तहत एडमिशन : पांच से सात जुलाई तक

सेकेंड राउंड का आवंटन : 14 जुलाई

सेकेंड राउंड का आवंटन लेटर : 15 से 18 जुलाई तक

सेकेंड राउंड के तहत एडमिशन : 16 से 18 जुलाई तक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >