एक कार्यरत और दो रिटायर्ड इंजीनियरों पर हुई कार्रवाई

राज्य में सड़क निर्माण में अनियमितता सहित अन्य आरोपों में एक कार्यरत और दो रिटायर्ड इंजीनियरों पर पथ निर्माण विभाग की तरफ से कार्रवाई की गयी है

सड़क निर्माण में अनियमितता सहित अन्य आरोप लगे थे संवाददाता, पटना राज्य में सड़क निर्माण में अनियमितता सहित अन्य आरोपों में एक कार्यरत और दो रिटायर्ड इंजीनियरों पर पथ निर्माण विभाग की तरफ से कार्रवाई की गयी है. इसमें एनएच-80 और लखीसराय में बड़हिया मिनी बाइपास सहित बक्सर में ब्रह्मपुर से कोरानसराय सड़क शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार एनएच प्रमंडल भागलपुर के तत्कालीन असिस्टेंट इंजीनियर शंभु कुमार पर एनएच-80 के निर्माण में कई अनियमितताओं का आरोप है. इसमें सड़क निर्माण में जल निकासी की व्यवस्था नहीं किये जाने का आरोप शामिल है. शंभु कुमार वर्तमान में लखीसराय पथ प्रमंडल में एक्सीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उन पर विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक का दंड लगाया गया है. इसके साथ ही पथ प्रमंडल लखीसराय के तत्कालीन सहायक अभियंता सरफराज खां पर बड़हिया मिनी बाइपास निर्माण में सड़क टूटने सहित कई अनियमितताओं का आरोप है. वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उन पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों के लिए पांच फीसदी पेंशन की कटौती का दंड दिया है. इसके अलावा पथ प्रमंडल बक्सर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार पर ब्रह्मपुर से कोरानसराय सड़क निर्माण के दौरान कई बिलों (विपत्र) में अनियमितता का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >