सीएमआर चावल प्राप्त करने का लक्ष्य 15 जून तक हासिल करें: सरवण

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव डाॅ एन सरवण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को वर्चुअल मोड में मासिक समीक्षा बैठक हुई.

पटना. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव डाॅ एन सरवण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को वर्चुअल मोड में मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें उन्होंने निर्देश दिये गये कि सीएमआर (चावल) प्राप्ति में तेजी लायी जाये. सीएमआर प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाये. प्रधान सचिव सरवण कुमार ने रबी विपणन वर्ष 2025-2026 के गेहूं अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिये. गेहूं खरीद के बाद किसानों को उनके नामित खाते में न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि के भुगतान में हो रही समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी हिदायतें दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >