Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा. वहीं, रविवार को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने का पुर्वानुमान है. मौसम का यह मिजाज तीन दिनों तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है.

सुबह में हल्की ठंडी हवा और उसके बाद दिन भर गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्की ठंडी हवा अभी चलेगी, लेकिन सूर्य के निकलने के बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और लोगों को दिन भर गर्मी महसूस होगी. पिछले 24 घंटे में समस्तीपुर का देखे तो अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा है. उसी तरह सहरसा 28.5 व 13.1, किशनगंज 27 व 13.5, अरवल 30.6 व 15.4, रोहतास 30.6 व 15.7 और मुंगेर 31.7 और 16.1 डिग्री तापमान रहा है.

फसल को हो सकता है नुकसान

बिहार में अगर ज्यादा बारिश और तेज हवा चलती है तो इससे किसानों को बड़ी क्षति होगी. क्योंकि तेलहन और दलहन की फसल पकने लगी है. अप्रैल से गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है. ऐसे में तेज हवा और बारिश के कारण फसल गिर सकता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है.

Also Read: Bihar News: पटना जीपीओ महाशिवरात्रि पर करेगा गंगाजल की बिक्री, गंगा नदी में 14 मोटर बोट से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >