Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम होगी तापमान में गिरावट, IMD की चेतावनी

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह और शाम के तापमान में गिरावट हो रही है, जिसके कारण सिहरन महसूस हो रही. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्सों में बदली छाए रहने की संभावना जताई है.

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव हो रहा है. सुबह और शाम के वक्त हल्की सिहरन महसूस हो रही. लेकिन, दोपहर के समय अच्छी धूप खिलने के कारण लोगों को थोड़ी उमस जरूर महसूस हो रही. कुछ ऐसा ही मौसम आज भी रहने की संभावना जताई गई है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग की माने तो, बिहार के कुछ हिस्सों में आज बदली छा सकती है. लेकिन , ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है. यानी कि आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड महसूस हो सकती है. पूरे बिहार में 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है.

बिहार में धीरे-धीरे बिगड़ रही हवा

इसके साथ ही बिहार की हवा अब धीरे-धीरे बिगड़ रही है. मौसम विभाग की माने तो, मानसून के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दो अंकों में रहता था, लेकिन अब यह लगातार 3 अंकों में पहुंच गया है. ऐसे में लोगों के हेल्थ को लेकर यह स्थिति बेहद चिंताजनक मानी जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, सुबह और शाम में ठंड बढ़ने के कारण कोहरा भी छाए रहने की संभावना है.

पटना में कैसा है मौसम का हाल?

इसके साथ ही पटना में मौसम की बात करें तो, आज सुबह में कई हिस्सों में धूप खिली रही. लेकिन, हल्की-हल्की बदली भी रही. दोपहर के समय धूप खिले होने के कारण लोगों को हल्की उमस महसूस हो रही लेकिन सुबह और रात में मौसम अच्छा हो जा रहा है. लोगों को सिहरन महसूस हो रही. मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.

Also Read: पटना: ऊर्जा स्टेडियम में हुआ “सवेरा पिंक कप” का आयोजन, ICC की पूर्व खिलाड़ी और सिटी एसपी हुईं शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >