पड़ोसी के घर में घुसे युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

patna news: मोकामा. हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर में मंगलवार की देर रात एक युवक की पीट-पीट पर हत्या कर दी गयी.

मोकामा. हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर में मंगलवार की देर रात एक युवक की पीट-पीट पर हत्या कर दी गयी. मृतक मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट (34वर्ष) दरियापुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी अब्दुल सत्तार का पुत्र था. स्था नीय लोगों से जानकारी मिली कि मंगलवार की रात करीब तीन, साढ़े तीन बजे मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट अपने पड़ोसी, वार्ड संख्या पांच निवासी मोहम्मद शरीफ के घर में चोरी छिपे घुस गया था. जहां से बुधवार की सुबह मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना पर पहुंची हाथीदह थाना की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि दरियापुर पंचायत के सरपंच असलम परवाना ने बुधवार की सुबह उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही जब दल बल के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचे तो मोहम्मद शरीफ के घर के अंदर मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. मृतक के पीठ और हाथ पर चोट के निशान पाये गये. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लाठी डंडे से मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट को पीटा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. वहीं घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून लगा एक बल्ला और रस्सी बरामद की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी बल्ले से पीट-पीट कर हत्या की गयी. पुलिस ने मृतक के भाई के आवेदन के आधार पर खुशबू खातून और मुहम्मद गुलज़ार हुसैन उर्फ मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी मोहम्मद शरीफ फरार है. मौके पर पहुंचे एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में ये सामने आया है कि घर के अन्दर युवक के साथ मारपीट की गयी थी. एफएसएल की टीम साक्ष्य संग्रह एकत्रित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >