देवरिया पुनपुन नदी घाट पर डूबने से बच्ची की गयी जान

patna news: पालीगंज. सिगोड़ी थाना क्षेत्र के देवरिया पुनपुन नदी घाट पर नहाने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी, और डूब गयी.

पालीगंज. सिगोड़ी थाना क्षेत्र के देवरिया पुनपुन नदी घाट पर नहाने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी, और डूब गयी. इस बीच आसपास के लोगों ने उसे डूबता देख बचाने का प्रयास किया. लेकिन जब तक उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका की पहचान देवरिया गांव निवासी रामाकांत यादव के 12 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सुलेखा रविवार को देवरिया पुनपुन नदी घाट पर नहाने गयी थी.

नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

मोकामा. घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारतर में रविवार को नदी में डूबकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सरोज यादव (55वर्ष) घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारतर, जागीर टोला के निवासी थे. सुबह वह शौच के लिए खेत गये थे, हाथ मुंह धोने वह पास ही मुहाने नदी में गये, जहां वो गहरे पानी में चले गये और डूब गये. स्थानीय लोगों ने नदी से उनके शव को बाहर निकाला. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >