बिहटा में सोन नदी में डूबने से किसान की मौत

patna news: बिहटा. रविवार को बिहटा प्रखंड के मौदही गांव में सोन नदी में भैंस चराने गये एक किसान की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गयी.

बिहटा. रविवार को बिहटा प्रखंड के मौदही गांव में सोन नदी में भैंस चराने गये एक किसान की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी मनमोहन राय के 35 वर्षीय पुत्र निवादीप कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर सीओ बिहटा से मुआवजा दिलाने की भी मांग की.

मसौढ़ी में दहीभता में ठनका गिरने से युवक की मौत

मसौढ़ी. थाना के दहीभता में रविवार को देर शाम तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से वार्ड नंबर 1 निवासी गंधौर चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र मनोहर चौधरी की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने बताया कि वह अपने खेत में लगी फसल को देखने गया था. इसी बीच तेज बारिश होने लगी, बारिश होता देख वह घर आने लगा, लेकिन हवा के साथ तेज बारिश की वजह से वह एक ताड़ के पेड़ नीचे खड़ा हो गया. इसी दौरान गरज के साथ ठनका गिरा और वह उसकी जद में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >