साइकिल से घर जा रहे अधेड़ को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

patna news: पालीगंज. साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

पालीगंज. साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. इस बीच ट्रक ड्राइवर भीड़ का फायदा उठा कर भाग निकला. सूचना पर पहुंचे पालीगंज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर अनंत निवासी 55 वर्षीय भुटाली यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक भुटाली यादव हर दिन की तरह शनिवार की देर शाम साइकिल से दूध देकर घर लौट रहे थे. अभी वह पालीगंज-महाबलीपुर पथ पर कृषि फार्म के पास अपने गांव जाने वाली सड़क की ओर साइकिल घुमाया ही था की महाबलीपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में उनकी मौत हो गयी.

पंडारक. करेंट लगने से युवक की मौत

पंडारक. रविवार को थाना क्षेत्र के बिहारी विगहा गांव में करेंट लगने से अखिलेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष साधना कुमारी ने समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार की सुबह राहुल अपने एक दोस्त के यहां बिजली ठीक करने गया था इसी दौरान यह दुर्घटना घटी. हालांकि परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए बाढ़ अस्पताल ले गये जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ज्ञात हो कि पिछले चार दिनों के अंदर थाना क्षेत्र में जहर खाने, फांसी लगाने व करेंट की चपेट में आने से दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >