जिउतिया स्नान के लिए मां के साथ गया बच्चा नदी में डूबा

patna news: मोकामा. रविवार को माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख, समृद्धि के लिए निर्जला जिउतिया का व्रत किया हुआ था, घोसवरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ स्नान के लिए गया एक बालक नदी में डूब गया.

मोकामा. रविवार को माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख, समृद्धि के लिए निर्जला जिउतिया का व्रत किया हुआ था, घोसवरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ स्नान के लिए गया एक बालक नदी में डूब गया. रविवार की शाम तक स्थानीय लोग उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. वहीं उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है और वो बार-बार बेहोश हो जा रही है. नदी में डूबा बारह वर्षीय बालक संतोष कुमार घोसवरी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी राम जनम महतो का पुत्र था.

करेंट लगने से किशोर की हुई मौत

मनेर. रविवार शाम सराय पंचायत के महुआरी बगीचा गांव में जिउतिया व्रत के लिए झलासी लाने के दौरान खेत में नंगे विद्युत तार के करंट के चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सराय पंचायत के महुआरी बगीचा गांव निवासी देवलगन पासवान का 15 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार रविवार की शाम को घर की महिलाओं के कहने पर जिउतिया व्रत को खेत से झलासी लाने के लिए गया हुआ था. इस बीच खेत में नंगे बिजली के तार के चपेट में आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >