CM नीतीश का निर्देश, ''हिट एक्शन प्लान'' शीघ्र तैयार करें अधिकारी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में अग्निकांड, लू, भूगर्भ जल की स्थिति और पेयजल की समस्या से निबटने के लिए अधिकारियों को हीट एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को 1, अणे मार्ग पर आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में जल्द प्लान तैयार […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में अग्निकांड, लू, भूगर्भ जल की स्थिति और पेयजल की समस्या से निबटने के लिए अधिकारियों को हीट एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को 1, अणे मार्ग पर आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में जल्द प्लान तैयार करने तथा इस संबंध में एडवाइजरी शीघ्र जिलों को भेजने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि गरमी को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता के लिए एसओपी बनाया गया है. एसओपी के अनुसार लोगों तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. पानी पहुंचाने के लिए रूट का निर्धारण करने को कहा गया है.

पेयजल टैंकर एवं अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराने के लिए सारी तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में गरमी और लू की स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे-मध्याह्न बारह बजे से लेकर अपराह्न तीन से चार बजे तक लोगों को खाना नहीं बनाने, बाहर कम निकलने, गाड़ियों का परिचालन कम करने आदि के लिए अनुरोध करने का निर्देश दिया गया. सरकारी योजनाओं में कार्य कर रहे मजदूरों के काम की भी अवधि तय करने के लिए एडवाइजरी जारी करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा आपदा की स्थिति में फौरन लोगों को राहत देने के लिए हर इंतजाम करने को कहा गया है.
बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए उच्चस्तरीय राज्य समिति की बैठक सप्ताह में दो बार करने के निर्देश दिये गये. जिलाें में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति जिसमें एसपी, एडीएम (आपदा प्रबंधन), होमगार्ड के जिला समादेष्टा , परिवहन, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, अग्निशमन, बिजली विभाग के अधिकारियों को शामिल होने को कहा गया है. समिति की बैठक अनिवार्य रूप से प्रतिदिन करने का निर्देश दिया गया.
खराब चापाकलों की मरम्मत का निर्देश
बैठक में भूगर्भ जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की गयी. खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, पानी को टैंकरों एवं अन्य माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराने के लिए मार्ग निर्धारण तथा अन्य सभी तैयारियां शीघ्र करने का निर्देश दिया गया. अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर बैठक में अग्निशमन सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में नलकूपों को भी चालू कराने साथ ही गांव के सार्वजनिक कुआं का सर्वे कर उनका जीर्णाोद्धार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जलस्रोतों की मैपिंग करने का भी निर्देश दिया गया.

बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट होगी लांच

बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री केएनपी वर्मा, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यासजी, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा, डीजी अग्निशमन सेवायें पीएन राय, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, अतीश चंद्रा, सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >