पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसआइटी ने सुधीर कुमार को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया. आवेदन पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुधीर कुमार को दो दिन का रिमांड देने से इनकार कर दिया. जानकारी के मुताबिक एसआइटी इस मामले में सुधीर कुमार से जेल में जाकर पूछताछ कर सकती है. गौरतलब हो कि बीएसएससी के पूर्व चेयरमैन सुधीर कुमार पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हैं और निगरानी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है.
सुधीर कुमार पर पेपर लीक कराने का आरोप है. इसकी जानकारी एसआइटी को तब हुई जब कोचिंग संचालक रामेश्वर के मोबाइल फोन की जांच हुई है. मोबाइल के वाट्सएप पर वायरल पेपर मिला जो परीक्षा से एक सप्ताह पहले का था. जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पता चला कि आशीष ने रामेश्वर को पेपर भेजा था. जब आशीष की गिरफ्तारी हुई तो यह खुलासा हुआ कि वह सुधीर कुमार का भांजा है. उसने बताया कि उसे नाना ने हजारीबाग में पेपर दिया था. एसआइटी ने आशीष का टावर लोकेशन निकाला, तो जिस दिन उसके मोबाइल फोन में बीएसएससी का पेपर आया था उस दिन का टावर लोकेशन हजारीबाग का निकला. आगे जब सुधीर कुमार के भाई की पत्नी मंजू से जब पूछताछ हुई, तो उन्होंने पूरी बात कबूल की. इसके अलावा अन्य आरोप हैं जिनको प्रमाणित करने के लिए एफएसएल के जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-
BSSC प्रश्नपत्र लीक मामला : IAS सुधीर कुमार की जमानत याचिका खारिज
