लालू का ट्वीट, कहा- ये "Package" नहीं "Fakeage" की घोषणा करता है

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद नेएकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.लालूप्रसाद ने अपने ताजा ट्वीटमेंपीएम मोदी पर वारकरतेहुए लिखा है कि ये प्रधानमंत्री असत्यमेव जयते का जाप करते हैं. नसीहत दी कि इस पद पर बैठे आदमी को इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए. उन्होंनेआगे लिखा है, इनकी बातों पर यकीन करना […]

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद नेएकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.लालूप्रसाद ने अपने ताजा ट्वीटमेंपीएम मोदी पर वारकरतेहुए लिखा है कि ये प्रधानमंत्री असत्यमेव जयते का जाप करते हैं. नसीहत दी कि इस पद पर बैठे आदमी को इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए. उन्होंनेआगे लिखा है, इनकी बातों पर यकीन करना खुदकुशी करने समान है. पीएम मोदी पर वार करते हुए लालू यादव ने आगे लिखा है कि ये पैकेज नहीं फैकेज की घोषणा करता है.

अपने ट्विटर पर लालू प्रसाद ने एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा है कि वह बनारस में धूल चाट रहे हैं. उन्होंने बनारस को क्योटो बनाने की घोषणा की थी. हम उनको बनारस में लालटेन लेकर खोज रहे हैं कि कहां है क्योटो. झूठ की कोई हद होती है. एक अन्य ट्वीट में लालू प्रसाद ने लिखा है कि पीएम बताएं कि वह अपनी वादाखिलाफी और झूठ का प्रायश्चित कैसे करेंगे. चुल्लू भर पानी में, गंगा मैया में या फिर समुद्र में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >